जानीखुर्द। कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में राजस्थान में हुए उप चुनाव में शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त किया गया।
जानीखुर्द स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मंडलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा शासन से हर वर्ग त्रस्त है। राजस्थान के हुए उप चुनाव में जनता ने यह साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस भारी बहुमत से जीत कर आयेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। बैठक में महेन्द्र सिंह, विजय चिकारा, यामिन मुखिया, ओमवीर शर्मा, मुकेश शर्मा, नवाजिश, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।