फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते पांच माह से लावारिस कार पर ध्यान नहीं दे रही है पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

नवीन मंडी में बीते पांच माह से लावारिस खड़ी होंडा सिटी पर पुलिस ने ध्यान देना गवारा नहीं किया है। कार पर स्कूटर का नंबर अंकित है।
चार माह पूर्व नवीन मंडी के कर्मचारियों ने पुलिस को लावारिस होंडा सिटी कार खडे़ होने की जानकारी दी थी। उस पर नंबर प्लेट यूपी 14 एवी 1900 अंकित है। उस समय जानकारी पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा जांच कर थाने को सूचना देकर लौट गई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद थाना पुलिस ने अभी तक इस पर ध्यान देना गवारा नहीं किया है। मंडी समिति सचिव राजपाल सिंह का कहना है कि उनको भी यहां पर आए पांच माह हो चुके हैं। उन्होंने भी थाने को सूचना दी थी। आज तक इस कार को नहीं ले जाया गया है। यदि पुलिस समय रहते उक्त कार को कब्जे में लेकर जांच करती तो शायद खुलासा हो सकता था। इस प्रकार गाड़ी को लावारिस कहीं किसी घटना को अंजाम देने के बाद छोड़ा जा सकता है। इस संबंध में थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं था। वे गाड़ी को आज ही मंगवाकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें