फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने के साथ अभी ऐसे ही चलेगी शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। धूप खिलने के साथ ही शीतलहर इसी तरह चलेगी। ऐसे मौसम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम पूरी तरह से सर्द बना हुआ है। बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर कंपकंपी छुड़ा रही है। देर रात से सुबह तक कोहरा और फिर धूप खिलने के बाद भी शीतलहर चलने से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है।
रविवार को भी सुबह के समय कोहरा रहा। दिन भर शीतलहर चलती रही। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच तापमान कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में स्थिरता रही जबकि रात के तापमान में लगभग एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह व दोपहर को हवा शांत रही। लेकिन शाम को दो किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 94 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी सुबह के समय कोहरा रहेगा। दिन में शीतलहर चलेगी। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे सर्दी का असर अभी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मौसम वैज्ञानिकों का कहना, फिलहाल ठंड से राहत नहीं, बरतें सावधानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें