फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही सडक को तोडकर दोबारा बनाए जाने का लोगों ने किया विरोध। एसडीएम को दिया पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना।
मोहल्ला हीरालाल के लोगों ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर दुरुस्त सड़क को तोड़कर दोबारा बनाए जाने की शिकायत की। इसे सार्वजनिक धन का दुरुपयोग बताते हुए सड़क तोडे़ जाने से रोकने के आदेश दिए जाने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने इस मामले में नगर पालिका ईओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल के लोगों ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा कि मोहल्ले में ठाकुरद्वारा से उनके घर के आगे तक सभी सड़कें ठीक और सही हालत में हैं। किंतु जानकारी मिली है कि सड़कों पर लगी टाइल्स उखाड़कर सड़क को ऊंचा किया जाना है। यदि ऐसा किया जाता है तो सार्वजनिक धन का दुरुपयोग होगा। साथ ही सही सड़क को उभारने से पीछे की ओर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाएगी। उनके मकानों की नालियां भी नीची पड़ जाएंगी। घरों में पानी भरने से उनको दुर्दशा का सामना करना पडे़गा। ज्ञापन में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग को रोके जाने तथा सड़क पर गैर जरूरी टाइल्स नहीं लगाए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने ईओ को जांच के आदेश दिए हैं। ज्ञापन में अंजुम, यामीन, जगवीर सिंह चौहान, लोकेश कुमार, बलवीर सिंह, ब्रह्मदत्त शर्मा, अनिल कुमार, सचिन चौहान, फैजान, पवन चौहान, अतुल चौहान आदि के नाम हैं। वहीं, पालिका चेयरमैन अयूब कालिया का कहना है कि यह सड़क पूर्व बोर्ड के कार्यकाल में पारित हुई थी। यदि लोग नहीं चाहते हैं कि सड़क बने, तो इसे नहीं बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें