फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम नहीं है कम, कोहरा भी दिखा रहा है दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच पारा कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है। गणतंत्र दिवस पर भी सुबह के समय कोहरा रहा और दिनभर शीतलहर चलती रही। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहा। हालांकि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 86 और न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी सुबह के समय कोहरा रहेगा और दिन में शीतलहर भी चलेगी। आने वाले दिनों में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें