माछरा। नंगलामल शुगर मिल द्वारा गन्ने का एग्रीमेंट नहीं करने से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि उनकी गन्ना पर्चिया कम हैं और गन्ने का रकबा अधिक है। उन्होंने एग्रीमेंट करने की मांग की है। गन्ना पर्चियां कम मिलने से किसान परेशान हैं।
सहकारी गन्ना विकास समिति नंगलामल शुगर मिल से जुडे़ ज्यादातर किसानों को गन्ना पर्चियां जारी करती है। समिति अधिकारी गन्ना पर्ची जारी करने में कोताही बरत रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान राधना का कहना है कि नंगलामल शुगर मिल किसानों को गन्ने का एग्रीमेंट नहीं कर रहा है। हालांकि काफी किसानों के पास गन्ना रकबे से अधिक है। गन्ना पर्चियां कम हैं उन्होंने डिप्टी सीसी से मिलकर गन्ना एग्रीमेंट नंगलामल का शुरू कराने की मांग की है। वहीं, मिल का इंडेंट बढ़ाने की भी मांग की है। जिससे गन्ना पर्चियां ज्यादा जारी हो सके। उधर, किसान प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार, गुलजार, राकेश, मुस्ताक आदि का आरोप है कि मिल द्वारा समय के रहते किसानों का गन्ना कम खरीदने के कारण क्षेत्र में 70 प्रतिशत गेहूं की फसल की बुवाई हो सकी है। वह भी जब किसानों ने काफी गन्ना कोल्हू पर डाला है।