फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेम प्लेट लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा सभासदो का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

दौराला कस्बे में मकानों पर नेम प्लेट लगा रहे ठेकेदार द्वारा वसूली का विरोध कर सभासदों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने ठेकेदार से काम रुकवा दिया। हालांकि ठेकेदार नगर पंचायत की ओर से लेटर लेकर कार्य कर रहा है।
दौराला नगर पंचायत के वार्ड आठ में बुधवार को खतौली निवासी विकास ठेकेदार लोगों के घरों के सामने नेम प्लेट लगा रहा था। इसकी एवज मकान मालिक से बीस रुपये वसूल रहा था। इसकी जानकारी पाकर वार्ड सभासद ओमकार मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत की ओर से ऐसा कोई कार्य नहीं कराने की जानकारी देते हुए उसे रोक दिया। सभासद ने अन्य सभासदों को फोन पर जानकारी देकर बुला लिया। सभासद ओमकार ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय से इस कार्य की जानकारी करने के बाद ही कराया जाएगा। ठेकेदार विकास का कहना है कि उनके पास नगर पंचायत कार्यालय से लिखित में लेटर है। किसी तरह की अवैध वसूली नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शासन के आदेश पर नगर पंचायत के सभी मकानों को ऑनलाइन करना है। इसके लिए उक्त कार्य कराया जा रहा है। मकानों के सामने नेम प्लेट लगाकर फोटो खींचा जाएगा। इसके बाद फोटो इंटरनेट पर अपलोड किया जाएगा। वहीं, ठेकेदार को बीस रुपये लेने की अनुमति है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, ईओ दौराला
मुख्य बातें
दौराला के वार्ड आठ में सभासदों ने ठेकेदार को मकानों पर नेम प्लेट लगाने से रोका
कस्बे के सभी मकानों का नेम प्लेट लगा फोटो इंटरनेट पर की जाएगी अपलोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें