गन्ना क्रय केंद्रों पर की जा रही घटतौली पर रोक लगाने तथा किसानों का एग्रीमेंट 50 फीसदी चलाए जाने की मांग को लेकर किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना समिति सचिव से मिला। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसान सभा ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना समिति सचिव अनिल कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव से मांग की कि एग्रीमेंट को 50 प्रतिशत चलाया जाए और शेष बेसिक कोटे को लिया जाए। सप्ताह और कालम को हल्का करके प्रतिदिन कालम काटा जाए। एग्रीमेंट सभी किसानों का चलाया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने सचिव पर आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसका लाभ सभी किसानों को दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना भुगतान देरी से भेजने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मिल से भुगतान प्राप्त होते ही तुरंत किसानों के खाते में भेजा जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि गेट का 40 हजार तथा गन्ना क्रय क्रेद्रों का 70 या 80 हजार कुतंल का इंडेंट भेजा जाए। इसमें हो रही धांधली को रोका जाए। गन्ना क्रय केद्रों पर किसानों के साथ जो घटतौली के नाम पर लूट हो रही है उसको रोका जाए। ओवरलोड कटौती पर भी रोक लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान सभा आंदोलन करने को विवश होगी। प्रतिनिधिमंडल मेें जितेंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, जिला मंत्री नरेश चौधरी, इंद्रपाल सिंह, जगदीश, रणवीर, संग्राम सिंह, आनंद शर्मा, बिल्लू, शरणपाल, महासिंह आदि थे।
मुख्य बातें
किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना समिति सचिव से की मुलाकात
गन्ना इंडेंट बढ़ाएने और धांधली किए जाने की मांग की
घर में घुसकर मारपीट एवं छेड़छाड़
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला कानी पट्टी निवासी एक विवाहिता ने पड़ोसी व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के मोहल्ला कानी पट्टी निवासी एक विवाहिता ने पड़ोस के सलीम पुत्र यूनुस पर घर में घुसकर मारपीट एवं छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। एसओ जनक सिंह चौहान का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।