फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने शिया वक्त बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का पुतला फूंका।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा मदरसों को आंतकवाद से जोडे़ जाने की टिप्पणी का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका।
एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला संयुक्त सचिव डा. इसरार बंगाली के आवास मोहल्ला कल्याण सिंह राजोवाला बाग पर संपन्न हुई। इसमें वक्ताओं ने शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा प्रदेश में चल रहे मदरसों को आतंकवाद से जोडे़ जाने की टिप्पणी की घोर निंदा की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बेबुनियाद बयान देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस बयान से देश के मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। वसीम रिजवी से मुसलमानों से माफी मांगने की बात कही। बाद में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए वसीम रिजवी का पुतला फूंका। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव विनोद जाटव ने की तथा संचालन शादाब चौधरी ने किया। बैठक में हाजी मुस्तफा, शौकीन उवैसी, नवेद, आसिफ, जुल्फिकार, फारुख, गुलशेर, शादाब आदि थे।

शिविर में नेत्रों की जांच की
मवाना। कल्याणं करोति, कलेंडर मिल परिवार, जिला दृष्टि हीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय ब्रजमंदर दास जैन की पुण्य स्मृति में रामराज में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 19 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित करके भेजा गया। बापू हेमराज जी महाराज मंदिर रामराज में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 134 नेत्र रोगियों के नेत्रों की जांच डा. ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा की गई। जिसमें 54 को चश्मे के नंबर दिए गए। 18 को रियायती दरों पर चश्में उपलब्ध कराए गए। 19 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित करके भेजा गया। सभी आपरेशन डा. पीपी मित्तल तथा डा. रजत त्यागी ने किए। शिविर को सफल बनाने में अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, तिलकराज अरोड़ा, रामपाल सिंह. मीता, विजय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


रात्रि सफाई अभियान चलाया
हस्तिनापुर। स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निशाद मधुरमय के निर्देश पर आज कर्मचारियों ने कस्बे में विभिन्न स्थानों पर रात्रि में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर सफाईकर्मियों ने नगर के मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार, जीआईसी रोड, अंबेडकर मार्केट, गोल मार्केट, बंगाली बाजार में सड़कों की सफाई की। इस अवसर पर नगर पंचायत के सफाई प्रभारी लिपिक श्रीपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक 15 दिन बाद रात्रि में सफाई की जाएगी। इससे पूर्व भी विशेष रात्रि सफाई अभियान बीती एक जनवरी को चलाया गया था। सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिसमें सभी नगर निगमों एवं नगर पंचायतों में विषेश अभियान चलाकर रात्रि में सड़कों की सफाई की जा रही है। इस अवसर पर श्रीपाल सिंह, सफाई नायक संजय जीनवाल, अक्षय टांक, रामानंद समेत सभी सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें