फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छात्र सभा ने जुलूस निकाल छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले कालेज प्रबंधक को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा द्वारा नगर पालिका के निकट से सोमवार को जुलूस निकालकर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले कॉलेज प्रबंधक को गिरफ्तार करने तथा कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने सीएम के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले छात्र नेता सुबोध गुर्जर के नेतृत्व में छात्र नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे तथा मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्रों ने मांग करते हुए कहा कि सुशील इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रबंधक/स्वामी भोला चौधरी ने 13 जनवरी को कॉलेज में चल रही परीक्षा के दौरान एक छात्रा के साथ उसको नकल का लालच देकर निजी कमरे में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। ज्ञापन में कहा कि छात्रा के शोर मचाने पर किसी तरह छात्रा अपनी इज्जत बचा सकी। छात्रा द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी भोला चौधरी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे छात्रों में भारी रोष है। ज्ञापन में मांग की कि कॉलेज की मान्यता खत्म की जाए। वहीं, आरोपी को जेल भेजा जाए। यदि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो मजबूर होकर छात्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अंकित राणा, आरिफ, सुहेल चौधरी, वसीम, राजन आदि थे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मान्यता रद करने की मांग की
सुशील इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्रबंधक पर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें