फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीपुर मौरना के किसानों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। अलीपुर मौरना के ग्रामीणों ने उपजलिाधिकारी को दिए ज्ञापन में ऋण माफी प्रक्रिया में शाखा प्रबंधक द्वारा की गई गड़बड़ी के चलते उनको लाभ नहीं मिल की शिकायत की है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदर्शन भी किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनको उक्त लाभ नहीं मिला तो वे दस दिन बाद तहसील में धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। अलीपुर मौरना के किसान काफी संख्या में तहसील में पहुंचे तथा गांव स्थित बैंक के प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा कि गांव स्थित इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक ने किसानों के खातों में गड़बड़ी के कारण किसानों को ऋण माफी का लाभ नहीं मिल सका है। हालांकि यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए जारी की गई थी। शाखा प्रबंधक की गलती के कारण किसान इस योजना से वंचित रह गए हैं। ज्ञापन में मांग की है कि बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा की गई गड़बड़ी की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। दस दिन के बाद किसान तहसील में धरने पर बैठ जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में शौकीन गुर्जर, आदेश प्रधान, कर्मवीर, कंवरपाल, बिरजू प्रधान, संजय आदि काफी थे।
विज्ञापन


कार नाले में गिरी
मवाना। गांव ढिकौली निवासी राजेंद्र कुमार चौहान ने थाने में तहरीर में कहा कि वह सुबह के समय किला रोड पर पूजा करने आया था। उसने कार को साइड में खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार नाले में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। घना कोहरा होने के कारण वह टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर नहीं देख सका। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें