साताफेरी मेले में वटवृक्ष पर मनोकामना कलावा बांधा
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक प्राचीन द्रौपदी घाट पर साताफेरी मेले में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने द्रौपदी घाट स्थित मंदिर पर स्नान व पूजा पाठ कर धर्म लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंदिर में स्थित वटवृक्ष पर मनोकामना कलावा भी बांधा। इस मौके पर शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि स्थानों से आई रीना, उषा, देवकी, उर्मिला, हिना आदि महिलाओं बताया कि वे कई वर्षों से यहां आ रही हैं और माता के इस मंदिर में हमारी अटूट मान्यता है। श्रद्धालुओं ने द्रोपदी मंदिर, जयंती मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया। चेयरमैन अरुण कुमार कुंवरपाल प्रधान, कृष्ण सैनी, प्रमोद त्यागी, किरनपाल यादव, पवन यादव, सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पप्पू गुर्जर आदि मौजूद रहे।