फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी के खाते से 90 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के खाते से 90 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

दौराला। कस्बा निवासी एक रिटायर्ड फौजी की 28 अप्रैल को मटौर गांव के पास हाईवे स्थित सुमित्रा फार्म हाउस में एक शादी समारोह से बदमाशों ने बाइक चोरी कर ली थी। वहीं, एक सप्ताह बाद नटवर लाल ने उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने दौराला थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दौराला कस्बा निवासी संजीव अहलावत आर्मी से रिटायर्ड है। बताया कि वह बीती 28 अप्रैल को बुलेट बाइक पर सवार होकर मटौर गांव के समीप हाईवे स्थित सुमित्रा फार्म हाउस में शादी समारोह में गया था। वह बाइक बाहर खड़ी करके चला गया था। इस दौरान उसकी बाइक चोरी कर ली। वहीं, शनिवार को नटवर लाल ने दौराला कस्बा स्थित एसबीआई खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने दौराला पुलिस से मामले में कार्रवाई कर जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। वहीं, एसओ रितेश कुमार ने बताया कि मामले की जंाच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें