फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला शुगर मिल के बुग्गी यार्ड में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल की फायर टीम ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। शुगर मिल के बोगी यार्ड में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इस दौरान चल रही तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें देख व्यापारियों और आसपास के लोगों में हड्कंप मच गया। मौके पर पहुंची मिल की फायर टीम ने घंटो बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, तब जाकर लोगों को राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दौराला-सरधना मार्ग स्थित दौराला शुगर मिल का बोगी यार्ड है। इसके एक हिस्से में दौराला शुगर मिल का बाइक स्टैंड भी बना हुआ है। गन्ने से भरी ज्यादातर बोगियां इसी यार्ड से होकर मिल के अंदर जाती हैं। यहां किसानों को परेशानी न हो इसके लिए मिल अधिकारियों द्वारा दूसरे छोर पर पेड़ भी लगाएं गए हैं। जिससे गर्मी में किसानों को बैठने के लिए छांव मिल सके। सोमवार सुबह बाइक स्टैंड से सटे दौराला शुगर मिल के इस उद्यान में अचानक आग लग गई। इससे पहले की आसपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग तेज हवा के झोकों के साथ बाइक स्टैंड की ओर बढ़ती चली गई। आग को देख आसपास के लोगों और बाइक स्टैंड में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने मामले की सूचना दौराला शुगर वर्क्स प्रबंधन को दी। कुछ ही समय में दौराला शुगर मिल की फायर बिग्रेड टीम पानी से भरी कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और घंटों के प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। जिसके चलते बाइक स्टैंड आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। यदि आग पर काबू न पाया जाता तो स्टैंड में खड़ी सैकड़ों से ज्यादा बाइकें, स्कूटी में आग फैलने का खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें