फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस ने खंभो से हटवाये होर्डिंग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा/हस्तिनापुर। प्रदेश में चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को चुनावी तिथियां घोषित हो गईं तथा आचार संहिता लागू होते ही नगर पंचायत अधिकारी हरकत में आ गए। सोमवार को अधिकारियों ने कर्मियों को साथ लेकर जगह-जगह लगे होर्डिंग्स हटवाए।
विज्ञापन

बहसूमा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमलाकांत ने बताया कि रविवार को आदर्श आचार संहिता लागू होते ही रविवार रात के बाद सोमवार सुबह को दोबारा नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलाया गया। मुख्य मार्ग के सरकारी भवनों, खंभों आदि पर लगे राजनीतिक होर्डिंग्स, पोस्टर एवं बैनर आदि उतरवा दिए। थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज ने बताया कि सोमवार को उन्होंने मोड़ खुर्द, रामराज आदि जगह पर लगे पोस्टर एवं होर्डिंग्स उतरवा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया। इसके अतिरिक्त हस्तिनापुर में अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय एवं चेयरमैन अरुण के नेतृत्व में होर्डिंग्स हटाने का अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने नगर में लगे होर्डिंग्स उतारे और आचार संहिता के नियमों का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें