फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभित विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव संगीतम 2019 का धूमधाम से समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभित विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव संगीतम 2019 का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव संगीतम-2019 का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया और गायन, शास्त्रीय, पाश्चात्य एवं लोकनृत्य में अपनी प्रतिभा बिखेरी।
मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि जीवन एक लय है, कई लोग जीवन में इस लय को छोड़ देते हैं। संगीतम जैसे कार्यक्रम उसी लय को दोबारा पाने का एक जरिया है। इस बार की थीम खुद को जानो रखी गई है, जिससे छात्र अपने अंदर की छुपी प्रतिभा को पहचान पाएंगे और कुछ नया करेंगे। विवि के कुलपति प्रोफेसर डॉ एपी गर्ग ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का सर्वांगीण विकास करने के लिए अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में फ्लावर डेकोरेशन, पोएट्री, योगा कॉम्पटीशन, फैशन शो एवं बैटल ऑफ बैंड्स आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा बॉडी बिल्डिंग प्रोग्राम, एडमैड शो, जस्ट ए मिनट, सोलो एवं ग्रुप डांसिंग, डिक्लेमेशन एवं फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डिक्लेमेशन में आईआईएमटी से मनी अग्रवाल, ग्रुप डांस में आरएन स्कूल मेरठ से विनय एंड टीम, सोलो सिंगिंग में शोभित विश्वविद्यालय की पायल, ग्रुप सिंगिंग में यीशु एंड प्रवेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। टी शर्ट प्रिंटिंग में अंशु चावला और मेहंदी प्रतियोगिता में शिवा एंड सरस्वती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओ को कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र एवं कुलपति प्रो. एपी गर्ग व शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो. कौशिक द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें