फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारापुरी में भरभराकर गिरा मकान, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट के तारापुरी में बृहस्पतिवार दोपहर एक मकान भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। पूर्व पार्षद अबरार ने कुछ पहले साल तारापुरी में अपनी बेटी शमा को एक मकान बनाकर दिया था। कुछ समय पहले शमा ने यह मकान रेलवे रोड थाने के मकबरा निवासी नौशाद को किराये पर दिया था। नौशाद यहां ढलाई का काम करता था। बताया जाता है कि दो दिन से मकान बंद था। बृहस्पतिवार दोपहर तेज आवाज के साथ मकान गिर गया। मलबे की चपेट में आकर पड़ोसी आजाद पुत्र शाहिद घायल हो गया। मकान गिरने की सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना के बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मकान अवैध रूप से बनाया गया था। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें