- झारखंड व सदर पुलिस ने भैसाली बस अड्डे से किया गिरफ्तार
फोटो
मेरठ। पांच करोड़ की ठगी के आरोप में फरार चल रहे बंटी-बबली को शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। बाद में आरोपियों को झारखंड पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
पुलिस के अनुसार चार दिन पूर्व झारखंड के जनपद देवधर से आयी पुलिस ने सदर बाजार पुलिस को बताया कि वह पांच करोड़ की ठगी के आरोप में फरार चल रहे सुरेंद्र पुत्र बासूलाल और उसकी पत्नी शिवानी पत्नी सुरेंद्र की तलाश में यहां आये हैं। दोनों की लोकेशन मेरठ में मिली है। पुलिस ने तलाश शुरू की और देर रात दोनों को भैसाली बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली। इसके बाद झारखंड पुलिस दोनों को लेकर लौट गई। उधर, सुरेंद्र और शिवानी ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया।