फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210 मतदान केंद्र संवेदनशील, 12 हजार फोर्स मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए मांगे 12 हजार जवान
विज्ञापन

आगामी चुनाव को लेकर डीआईजी ने सभी एडिशनल एसपी के साथ की बैठक
चुनाव सेल और सीओ एलआईयू ने सभी संवेदनशील स्थानों की मांगी रिपोर्ट
शहर में 40 स्थानों पर फोर्स के ठहरने का प्लान तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजा
210 मतदान केंद्र संवेदनशील, एसपी देहात बने चुनाव सेल के नोडल अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस विभाग ने सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार को डीआईजी अखिलेश कुमार ने सभी एडिशनल एसपी के साथ बैठक कर पुलिस को चुनाव की तैयारियों के लिए दिशा निर्देश दिए। जिले के 210 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की सूची में रखा गया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर चुनाव में पैरामिलेट्री तैयार रहेगी। चुनाव के लिए 60 कंपनी पैरामिलेट्री/पीएसी मांगी गई है।
चुनाव सेल के नोडल अधिकारी एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारियों तेज कर दी गई हैं। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स का प्लान पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलेट्री फोर्स रहेगी। पिछले दस साल में पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनको चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है। बवाली लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है। सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि अपने क्षेत्र के बवालियों की सूची तैयार कर एक सप्ताह में चुनाव सेल को भेज दें।
विज्ञापन

60 कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स
एसपी के अनुसार, चुनाव के लिए 853 दरोगा की जरूरत है। जिनमें से 234 दरोगा मौजूद हैं। 476 हेडकांस्टेबल में से 465 उपलब्ध हैं। 5373 कांस्टेबलों की जरूरत है, जिनमें से 1412 उपल्बध हैं। 3961 की मांग की गई है। वहीं 60 कंपनी पैरामिलेट्री/पीएसी मांगी गई है।
210 मतदान केंद्र संवेदनशील
जिले में 1198 मतदान केंद्र व 2739 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 210 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इनमें सिवालखास विधानसभा के 45, सरधना के 26, हस्तिनापुर के 34, किठौर के 20, कैंट के 14, शहर के 35 और मेरठ दक्षिण विधानसभा के 36 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं।
584 बवाली चिन्हित
अभी तक शहर और देहात में 584 बवाली चिन्हित किए गए हैं। उन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विधानसभा सीटों के अनुसार सिवालखास में 146, सरधना में 162, हस्तिनाुपर में 157, किठौर में 50, मेरठ कैंट में तीन, शहर सीट के 31 और दक्षिण सीट के 35 बवाली चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

कोट------
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। एसपी देहात चुनाव सेल के प्रभारी रहेंगे। एसपी सिटी को चुनाव के लिए फोर्स ठहरने की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले चुनावों को देखते हुए बवालियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। -अखिलेश कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें