21 फरवरी को गूंजेगा यह आकाशवाणी केंद्र मेरठ है
मेरठ। परीक्षितगढ़ मार्ग पर स्थापित आकाशवाणी केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। 21 फरवरी को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर इसका लोकार्पण करेंगे और उसी दिन यहां से गूजेंगा यह आकाशवाणी केंद्र मेरठ है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 20 और 21 फरवरी को मेरठ में दो केंद्रीय मंत्री आएंगे। 20 फरवरी को मेरठ आने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने आने की स्वीकृति दे दी है। मेरठ में वह मेरठ -पौडी, मेरठ गढ़मुक्तेश्वर और मेरठ सोनीपत मार्ग का शिलान्यास करने के साथ अन्य कई योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। राज्यवर्धन राठौर का 21 फरवरी को आना जहां तय हो चुका है, वहीं नितिन गड़करी के आने का कार्यक्रम बुधवार शाम तक तय हो जाएगा।