दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान मुनेश देवी के आवास पर कुष्ठ रोग को लेकर बैठक हुई। इसमें आशाओं ने बताया कि उनके सभी वार्डों में कोई कुष्ठ रोगी नहीं है। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने भी बैठक के बाद आशाओं को लेकर वार्डों का निरीक्षण भी किया। आशाओं के साथ सर्वे भी कराया। गांव में कुष्ठ रोगी न मिलने पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर रंजन, चंद्रो, रीता, सविता, बबली, शबनम, सरिता, उर्मिला आदि मौजूद रही।