बागपत। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बिजनौर में किसानों पर लाठी चार्ज की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि 70 वर्षो में आज किसानों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया। केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चों पर फेल हो चुकी है। मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, कंवर पाल हुड्डा, विक्रम पांचाल, योगेंद्र, अमित, जितेंद्र मौजूद रहे।