फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे घोटाले में तीन आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे घोटाले में तीन आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन


मेरठ। यमुना एक्सप्रेस वे के जमीन घोटाले में तीन आरोपियों को स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट संख्या-02 मनजीत सिंह श्यौरान ने दस्तावेजी साक्ष्य बरामद करने के लिए 48 घंटे के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

सरकारी वकील सिराजुद्दीन अलवी के अनुसार 23 जनवरी 2019 को यमुना एक्सप्रेस वे के जमीन घोटाले में गौरव, अनिल और मनोज ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। जेल जाने के बाद इस मामले के विवेचना अधिकारी ने आरोपियों के बयान अंकित कर बताया कि ग्रेटर नोएडा से जो जमीन बेचकर अवैध धन प्राप्त किया था, उससे जमीन खरीदी गई थी। उस अवैध धन से जमीनों के बैनामे कराए गए थे। उन बैनामों को और बचे हुए धन को आरोपी बरामद करा सकते हैं। इसके अलावा जहां पर जमीन खरीदी गई थी उसको भी आरोपी चिह्नित करा सकते हैं। इसके बाद विवेचनाधिकारी ने अदालत में तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दी। जिसे अदालत ने स्वीकार कर तीनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बृहस्पतिवार को शाम 4:30 बजे से शनिवार शाम तक पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें