शुक्रवार को दौराला के ग्रामीणों ने बैठक कर लिया संकल्प
फोटो समाचार------
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। कस्बे में शुक्रवार को बैठक का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने निर्णय लिया कि कस्बे में अब किसी की भी व्यक्ति की मृत्य होने के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन नहीं किया जाएगा। बैठक में दौराला ब्लॉक के प्रमुख सचिन अहलावत ने कहा कि जिस घर में मौत होती है गम का माहौल होता है। इस प्रथा के कारण परिजन दुख बावजूद ब्रह्मभोज का आयोजन करने के लिए विवश होते हैं। इसलिए सभी इस प्रथा का विरोध करते हैं और शपथ लेते हैं कि बैठक में शामिल लोगों के परिवार में यदि कोई ऐसी घटना होती है तो वे ब्रह्मभोज का आयोजन नहीं करेंगे। केवल हवन और शोक सभा का आयोजन किया जायेगा। बैठक में लोगों ने इसकी सहमति दी और संकल्प लिया। इस दौरान गजेन्द्र, पुष्पेन्द्र, राकेश, शिवचरण, बिट्टू, गौतम, बबलू, विजेन्द्र, दुष्यंत, वेद, धीरेन्द्र, धर्मेन्द्र, डीपू, दीपक, विक्रांत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।