मवाना। देर शाम अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र ने नगर में जल रहे अलावों को भ्रमण कर जायजा लिया। एडीएम प्रशासन रामचंद्र, एम डी ए के सचिव राजकुमार ने एसडीएम के साथ नगर के दोनों रैन बसेरों के लिए नगर पालिका तथा सीएचसी को निरीक्षण किया। वहां सबकुछ ठीक मिला। इसके बाद नगर में भ्रमण कर जलते हुए अलाव की स्थिति को देखा। उन्होंने अलाव और रेन बसेरों की स्थिति की ठीक बताया।