फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज: मेडिकल, सभी अनिवार्य-BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष मेडिकल कॉलेजों में विकल्प भरने की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन

लखनऊ। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी पद्धति के राजकीय व निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रवेश केलिए विकल्प भरने की अंतिम तिथि 19 सितंबर है। 20 सितंबर से सीट आवंटन, सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। 21 और 22 सितंबर को सीट आवंटन का सत्यापन होगा। 23 से 25 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया का समय तय किया गया है। 26 सितंबर को दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में 17 राजकीय आयुष पद्धति के मेडिकल कॉलेजों में कुल 720 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होनी है। इनमें राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में बीएएमएस की कुल 320 सीटें हैं। होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में बीएचएमएस की 300 और यूनानी मेडिकल कॉलेजों में बीयूएमएस की 100 सीटें हैं। निदेशक आयुर्वेद डॉ. एसएन सिंह के अनुसार सीट आवंटन के बाद काउंसलिंग सेंटर गोमती नगर के हैनीमैन चौराहे पर स्थित नेशनल होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कराना होगा। आवंटन पाने वाले छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करना हेागा। निजी क्षेत्र के आयुष मेडिकल कॉलेजों के लिए 50 हजार रुपये जमा करना होगा ये धनराशि निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा उप्र लखनऊ के खाता संख्या ... ऑनलाइन बैंकिंग या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा की जा सकती है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूपी का मूल निवासी होना जरूरी है। जबकि निजी आयुष मेडिकल कॉलेजों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निवासी हो या फिर हाईस्कूल या इंटर परीक्षा इसी प्रदेश से पास करने की अनिवार्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें