मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी कैंट में शनिवार को पहले एनएस यादव मेमोरियल इंटर स्कूल सब जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट 2018 का आयोजन हुआ। फाइनल मैच सेंट मेरीज एकेडमी व दीवान पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। सेंट मेरीज एकेडमी ब्लू ने दीवान पब्लिक स्कूल की टीम को 4-3 गोल से हराकर मैच जीता। वहीं रेव्ह ब्रदर आइडब्लूओ ब्रेन मेमोरियल इंटरस्कूल जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने सेंट मेरीज एकेडमी ब्लू को 3-1 गोल से हराकर जीत दर्ज कराई। रेव्ह ब्रदर ईटी ड्यून मेमोरियल इंटर स्कूल सीनियर फुटबॉल टूर्नामेंट 2018 में सेंट मेरीज एकेडमी ब्लू की टीम ने केएल इंटरनेशनल की टीम को 2-0 गोल से परास्त करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीमों को बधाई दी गई।