फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में छात्रा को जलाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

मेरठ। सरधना में 17 अगस्त को छात्रा को जलाने के मामले में सपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गठित सपाइयों की जांच समिति ने बृहस्पतिवार को जांच पड़ताल की। समिति ने छात्रा के परिजनों से बातचीत की तथा परिवार को मदद का भरोसा दिलाया और उनका पक्ष जाना। सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करने की मांग की है। इसके बाद सपाई एसएसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि नवनियुक्त एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सपाई इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजेंगे। सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की आलोचना की जाएगी। जांच कमेटी में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर गौरव स्वरूप, पूर्व प्रत्याशी चंदन चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा अतुल प्रधान और जिलाध्यक्ष मेरठ राजपाल सिंह हैं। एसएसपी से मिलने वालों में समिति के अलावा सैयद रिहानुद्दीन, दीपक गिरी, हाजी जुल्फी, धर्मेंद्र मलिक, सुभाष मलिक, निरंजन सिंह, विजय सिंह पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें