फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य नाटक संजोग में दिया समय की शक्ति का परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
हास्य नाटक ने दर्शकों को गुदगुदाया
विज्ञापन

मेरठ। यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थिएटर एसोसिएशन व सीसीएसयू के उर्दू विभाग की ओर से डीएन डिग्री कॉलेज के शंकर प्रेक्षागृह में हास्य नाटक संजोग का मंचन हुआ। नाटक का निर्देशन अनिल शर्मा व संगीत निर्देशन फरहान उल हक ने किया। सतीश द्वारा लिखित नाटक संजोग सेठ बद्रीप्रसाद की कोठी के दो नौकर प्रीतम व बालम द्वारा एक ही कमरे को दो अलग किराएदारों को दे देने की बेहद रोचक घटना है। पूरा घटनाक्रम हास्य से भरपूर रोचक परिस्थितियों से होता हुआ सुखद संजोग पर समाप्त होता है। एसएन वरसा, सागर शर्मा, सत्यम शर्मा, अभय वर्मा, प्रो. केके शर्मा, प्रो. एचएस सिंह, प्रो. असलम जमशेदपुरी, डॉ. वीएस यादव, डॉ. मेराजुद्दीन, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, नीरव शर्मा, महेश त्यागी, सुरेंद्र कौशिक, डॉ. इंदु कौशिक आदि उपस्थित रहे। संचालन विनोद बैचेन का रहा। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें