फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और सौहार्द से संपन्न हो बकरा ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो बकरीद
विज्ञापन

मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि बकरीद पर सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारी समय से पूर्ण कर लें। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी सामंजस्य कायम करते हुए पूरी सतर्कता बरतते हुए त्योहार को पूर्ण शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
बचत भवन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम और निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जलापूर्ति के साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों और टूटी सड़कों आदि को भी समय से दुरुस्त करें। विद्युत विभाग को भी ईद के दिन निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिये। इसके साथ ही निगम अधिकारियों को आदेश दिया कि वह चिन्ह्ति स्थानों पर कूड़ा ठेला लगाकर कटान के वेस्ट को परंपरागत जगह पर ही स्टोर करें। इसके साथ ही ईदगाहों के पास बंद नालियों को खोलने व सफाई की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी से कहा कि वह मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में दोनों वर्गों के गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक कर शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील करें। इसके साथ ही सुनिश्चित कराएं कि प्रतिबंधित जानवरों का कटान न हो। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न हो तथा कुर्बानी के बाद पशु अवशेषों को खुले में न डाला जाए। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करें कि ईदगाहों के पास एंबुलेंस व चिकित्सा टीम की भी व्यवस्था रहे।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जनपद के 112 कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण कर उसकी आख्या उन्हें उपलब्ध कराएं। जहां पर पूर्व में घटनाएं घटित हुई हैं, वहां पर विशेष व्यवस्था करें। बैठक में शहर काजी जैनुल राशिदीन, सीएमओ डॉ. राजकुमार, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एडीएम प्रशासन रामचंद्र, एडीएम वित्त आनंद कुमार, अपर नगर आयुक्त एएच कर्नी, नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह, एसपी सिटी रणविजय सिंह, देहात राजेेश कुमार, उप जिलाधिकारी मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सदर निशा अनंत, परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह, डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें