फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आओ, पहले पाओ स्कीम के तहत कृषि यंत्र ले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले आओ, पहले पाओ स्कीम के तहत कृषि यंत्र ले किसान
विज्ञापन

मेरठ। कृषि विभाग ने किसानों को राहत देने के लिए कृषि यंत्रीकरण माह शुरू कर दिया है। 31 अगस्त तक चलने वाले कृषि यंत्रीकरण माह के तहत किसान पहले आओ, पहले पाओ स्कीम के तहत खरीदे गए कृषि यंत्र का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक कार्यालय ने दी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जनपद के किसान विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। पंजीकृत किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। चयनित किसान 30 दिन के अंदर यंत्र क्रय करके वेबसाइट पर अपलोड़ कर दें। यंत्र का मूल बिल व आवेदन पत्र उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के 15 दिन के अंदर अनुदान धनराशि किसान के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी। किसान किसी भी कंपनी से यंत्र क्रय कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन यंत्रों की खरीद पर मिलेगा अनुदान
औसाई पंखा, पेडी/मल्टी क्रॉप थ्रेसर, ड्रम सीडर, हैप्पी सीडर, रिवर्सेबल मैकेनिकल प्याऊ, सीड ड्रिल, जीरो ड्रिल कम फर्टीलाइजर, इकॉफ्रेंडली लाइट ट्रेप, स्ट्रारीपर, रीपर सेल्फप्रोपैल्ड, रीपर 20 एचपी से कम, रीपर 20 एचपी से अधिक, मल्चर 20 एचपी से अधिक, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, पैडी स्ट्रा चॉपर, रोटरी स्लेशर, श्रबमास्टर, कटर कम स्प्रैडर, श्रेडर, डिस्क पलाऊ, शुगरकेन थ्रेस कटर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें