बागपत। जगमोहन कॉलेज ऑफ लॉ में एलएलबी अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित किया। महाविद्यालय का रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा। प्रणीत मोहन शर्मा और नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिखा शर्मा ने 71.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मोनिका ने 70.9 पर द्वितीय और साक्षी ने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इसमें हरिओम ठाकुर, अंकित मौजूद रहे।