बागपत। उत्तर प्रदेश शिक्षक स्नातक संघ की बैठक में निर्णय लिया कि जूनियर इंटर कॉलेज के शिक्षकों को कैश लेस मेडिकल भत्ता, पुरानी पेंशन व्यवस्था, बेसिक परिषदीय शिक्षकों को राजकीय विद्यालय नहीं बनाया जाता सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हारूण अली मनव्वर ने कहा कि संघ दस साल से मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को राजकीय स्कूल बनाने, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की प्रोन्नति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य या खंड शिक्षा अधिकारी के रूप करने और प्रधानाचार्यों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इसमें शहजाद, डॉ. जाकिर हुसैन, वीरेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल आर्य, तेजपाल शर्मा मौजूद रहे।