बागपत। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बागपत में विद्यार्थियों को नि:शुल्क ड्रेस बांटी। इसमें नगर पालिका के चेयरमैन एडवोकेट राजूद्दीन और खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म बांटी। इस दौरान स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाध्यापक नवनिशा, एबीआरसी प्रवीर कुमार, विशंबर सिंह, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।