फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिरेल होने से बची शताब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन में फंसी बाइक, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। फाटक बंद होने के बावजूद बाइक को बैरियर से नीचे से निकालकर ले जा रहे दो युवक अचानक शताब्दी एक्सप्रेस को आता देख ट्रैक पर बाइक छोड़कर भाग गए। बाइक शताब्दी के इंजन में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर किसी प्रकार ट्रेन को रोका। चालक की सजगता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। सहारनपुर से आ रही देहरादून-दिल्ली शताब्दी के आने का संकेत होने पर स्टेशन के नजदीक स्थित फाटक को बंद करा दिया गया था। कुछ लोग फाटक से आगे आकर रेलवे लाइन को बाइक आदि लेकर क्रास करने लगे। इस दौरान दो युवक भी बाइक को लेकर लाइन को पार करने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय तेज गति शताब्दी पहुंच गई। चालक ने किसी प्रकार ट्रेन को रोका। स्टेशन से पहुंचे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इंजन में फंसी बाइक को मुश्किल ने निकाला और उसके बाद उसे मुजफ्फरनगर की ओर रवाना किया गया। इस दौरान लगभग 20 मिनट शताब्दी देवबंद स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें