शांति समिति की बैठक में हुआ विवाद
गंगानगर। गंगानगर थाने में रविवार को कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें आसपास के ग्रामप्रधान सहित गंगानगर के गण्यमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान वहां पहुंचे गंगानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बैठक में इंस्पेक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद भाजपाई बीच में ही बैठक छोड़कर चले गए। इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि किसी बात से नाराज होकर भाजपाई चले गए थे, हालांकि बाद में वे आ गए थे।