फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को स्टार्टअप इंडिया से जोड़ेंगे कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छात्रों को स्टार्ट अप इंडिया से जोड़ने के लिए कॉलेजो में विशेष पहल हो रही है। शहर के डिग्री कॉलेजों में छात्राओं को स्वरोजगार की ट्रेनिंग देने के लिए विशेष वोके शनल कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज की पढ़ाई के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें बैकिंग, फाइनेंस मैनेजमेंट, ब्यूटीशियन, ड्रेपिंग, निटिंग, स्टीचिंग, फूड प्रिजर्वेशन आदि है।
विज्ञापन

आरजी कॉलेज में वीवॉक की पढ़ाई
आरजी डिग्री कॉलेज में इस सत्र से वीवॉक की पढ़ाई शुरू हो रही है। बैचलर इन वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इसमें छात्राओं को ब्यूटीशियन, फूड प्रिजर्वेशन, निटिंग, स्टिचिंग, ड्रेस डिजायनिंग की ट्रेनिंग देकर पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए कॉलेज में अलग से लैब भी तैयार की गई है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि छात्राओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए यह पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है।
इस्माईल कॉलेज में बैंकिंग, फाइनेंस मैनेजमेंट की ट्रेनिंग
इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में इस सत्र से छात्राओं को बैंकिंग, फाइनेंस मैनेजमेंट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कॉलेज तीन वर्षों से फाइनेंस मैनेजमेंट, बैंकिंग कोर्स के लिए आवेदन कर रहा था। इस सत्र में इग्नू की तरफ से कॉलेज में यह प्रोग्राम शुरू हो गया है। कॉलेज में बीकॉम, बीए अर्थशास्त्र की छात्राओं को अलग से बैंकिंग, फाइनेंस मैनेजमेंट की जानकारी दी जाएगी। इग्नू के माध्यम से छात्राएं इसमें प्रवेश ले सकेंगी। प्राचार्या डॉ. नीलम गुप्ता ने बताया कि बैंकिंग सेक्टर का बढ़ता बूम अच्छे करियर विकल्प दे रहा है, इसलिए यह पाठ्यक्रम छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें