मेरठ। नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन ने बताया कि हज पर जाने वालों के लिए दस दिन बाद से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में जहां उन्हें यात्रा की ट्रेनिंग की जाएगी तो वहीं टीकाकरण भी होगा। शिविर फैज-ए-आम इंटर कालेज, मदरसा नूरुल इस्लाम, मदरसा हुसैनिया गुलजारे इब्राहिम, नब्बन वाली मस्जिद शाहनत्थन, शाही जामा मस्जिद, हौज वाली मस्जिद तथा महिलाओं के लिए मदरसा दारुल उलूम अरेबिक कालेज पुरानी तहसील पर लगेंगे।