फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं का हो सकता है टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा निगम नहीं बना तो हो सकता है दवाओं का टोटा
विज्ञापन

मेरठ। अगर लखनऊ में तैयार किया जा रहा दवा निगम नहीं बना तो स्वास्थ्य विभाग को दवाओं की किल्लत हो सकती है। दरअसल, केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में अब स्थानीय तौर पर दवा की खरीद नहीं की जाएगी, न ही बजट दिया जाएगा, जबकि अभी तक दवा निगम बना ही नहीं है, ऐसे में दवाओं का संकट हो सकता है।
विज्ञापन

अभी तक मेरठ में करीब ढाई करोड़ रुपये की दवाइयां सीएमओ कार्यालय केअंतर्गत आती थीं, लेकिन मार्च माह में हिदायत दी गई थी कि अप्रैल और मई का स्टॉक मंगा लें, इसके बाद की दवाइयां लखनऊ में खोले जा रहे दवा निगम से आएंगी। इससे स्वास्थ्य विभाग में डर सता रहा है, क्योंकि पिछले दो माह में 40 लाख रुपये की दवा ही खरीदी गई हैं। अभी हालात ऐसे नहीं लगते की जल्द ही दवा निगम से दवा आएगी। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में दवाओं का मांग पत्र भेजा जा चुका है। फिलहाल दवाओं की किल्लत नहीं है। जुलाई तक का स्टॉक है। अगर दवा निगम तैयार नहीं होता है तो दवाओं का बजट मंगाकर स्थानीय स्तर से खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें