फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या को लेकर व्यापारी डीएम कार्यालय पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्या को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारी
विज्ञापन

मेरठ। व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। उन्होंने बताया कि जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, बढ़ते अपराधों से व्यापारी वर्ग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिन दहाड़े जघन्य अपराध हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन उन पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रहा है, पीड़ित व्यापारियों की कोई सुनने वाला नहीं है जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त हो रहा है। संगठन के आशु शर्मा ने बताया कि हर स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न एवं शोषण हो रहा है, इसके अतिरिक्त उन्होंने रमजान के महीने में शराब की दुकानें बंद किए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने मुस्लिम इलाकों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने एवं बिजली पानी आपूर्ति को सुचारू करने की भी मांग की। इन सभी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। मंजीत सिंह, सुमेर सिंह, कांति प्रसाद, हाजी शारिक, लोकेश, नीरज कौशिक, अंकित प्रजापति, संजू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें