फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
विज्ञापन

मेरठ। भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं युवा कार्यक्रम के अधीन संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा सोमवार को पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें युवाओं को पर्यावरण जागरूकता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। वहीं पॉलीथिन के उपयोग से होने वाली हानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में युवाओं से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की। एनवाईवी व राज्य सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित जैनब चंदौरा ने पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी दी। कहा आज के दौर में प्लास्टिक और पॉलीथिन के बैग का उपयोग बढ़ गया है। अधिकांश लोग इन्हें एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं। जिससे भूमि और महासागरों में प्रदूषण दर बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की। इस दौरान राशिद अली, राजेश कुमार, मंतशा, शगुफ्ता, हिना जैदी, हुमा, मीनाक्षी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें