फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर कमैटी के पदाधिकारियों ने की कार्रवाई की मांग।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

श्री शिव मंदिर जी सुखराय एवं श्री मंदिर बाग देवी बामनी वाला की कमेटी के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोलते हुए स्वयं को महंत बताने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
सचदेवा प्लाजा में कमेटी के मंत्री सुरेंद्रपाल चौहान ने बताया कि उक्त मंदिर की कमेटी काफी समय से रजिस्टर्ड है। दो दिन पहले अपने आपको महंत बताने वाले व्यक्ति ने लोगों को उकसाकर जाम लगाने का कार्य किया। उनका कहना था कि मंदिर ने किसी को पुजारी अथवा महंत नहीं रखा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि स्वयं को महंत बताने वाला व्यक्ति दान को मंदिर में नहीं लगाता है तथा स्वयं ले जाता है। उनका कहना है कि जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, उन्होंने बताया कि भूमि को किराए पर देने का उद्देश्य विकास करना है। मंदिर की लगभग आठ बीघा जमीन है। विकास के लिए कमेटी के निकट कोई स्रोत नहीं है। इसी कारण उन्होंने मंदिर की जमीन को पांच साल के लिए 30 हजार रुपये साल के हिसाब से किराए पर दी है। प्रेसवार्ता के दौरान अमरदीप गुप्ता उपमंत्री, सुनील कुमार प्रबंधक, सौरभ कंसल उपप्रबंधक उपस्थित थे। वहीं, वहां पूजा करने वाले सुनीत रस्तोगी का कहना है कि मंदिर में किसी प्रकार का कोई दान आदि नहीं आता है। श्रद्धालु अपने पास से ही भंडारा करते हैं। उनका कहना था कि जब भी उन्होंने मंदिर में कोई निर्माण करने का प्रयास किया तो उनको आरोप लगाने वाले लोगों द्वारा ही रोक दिया गया। कमेटी ने उनको आज तक पूजा करने से क्यों नहीं रोका है।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में र्कई प्रस्ताव पास किए
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पवित्रा कुमारी त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए मोहल्ला अंसारियान में मैन रोड का निर्माण, मोहल्ला सैनियान में पूर्ण विकास व्यवस्था, शहीद भगत सिंह, अंबेडकर जुड़वाला में नाली-गलियों एवं रास्तों का निर्माण सरकारी वाहनों में जीपीएस लगवाने आदि करीब एक लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। नगर पंचायत बोर्ड बैठक में चेयरमैन अब्दुस समद, ताहिरा सभासद, शहजाद कुरैशी, जहीरुद्दीन, सलीम, निजामुद्दीन, अकरम फरीदी, शहनाज बेगम, दयाचंद, सविता, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें