...आपस में प्रेम करो मेरे देश प्रेमियों
मेरठ। भारती म्यूजिकल ग्रुप की पेशकश ऐ मेरे वतन के लोगों सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शनिवार को नौचंदी मेला परिसर स्थित पटेल मंडप में किया गया। जिसमें गीतकारों ने मोहम्मद रफी के फिल्मी गीत गाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया। बच्चों ने ग्रुप डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेला कमेटी सदस्यों द्वारा दीप जलाकर किया गया। गीतकार इश्तियाक भारती ने देशभक्ति गीत के माध्यम से देश वासियों को आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए मेरे देश प्रेमियों, आपस में प्रेम करो मेरे देश प्रेमियों... देशभक्ति गीत गाया। मिरन राय ने मोहम्म्द रफी का गीत तुम जो मिल गए गाया। सरिता बबर ने इशारों-इशारों में दिल लेने वाली...गाकर खूब तालियां बटोरी। बेखुदी में सनम, उठ गए जो कदम..., दिलशाद परवाना ने गाया कि मोहब्बत जिंदा रखे.., नौशाद ने देशभक्ति गीत और अब्दुल्ला इशरत ने मेरा जूता है जापानी.. गीत गाकर श्रोताओं को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। गीतकारों ने श्रोताओं की फरमाइशी गीत भी प्रस्तुत किए। बिछास और टिंकू डांस ग्रुप के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर ग्रुप डांस करके श्रोताओं को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। संजना ने ऐसा देश है मेरा गीत पर डांस किया। इस अवसर पर पार्षद गफ्फार, नरेंद्र राष्ट्रवादी आदि सहित काफी श्रोता रहे।
खास बातें:
मेला नौचंदी स्थित पटेल मंडप में गूंजे देशभक्ति और फिल्मी गीत
बच्चों ने किया ग्रुप डांस, खूब बटोरी तालियां