परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छ एवं सुंदर अभियान अंतर्गत नवलदे कूप, महादेव मंदिर आश्रम पर समिति की टीम ने पहुंचकर रूपरेखा तैयार की।
समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने बताया कि समिति द्वारा नगर के ऐतिहासिक स्मारकों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर के नवलदे कूप और महादेव आश्रम का प्राचीन इतिहास महत्वपूर्ण है। समिति जल्द ही इन स्मारकों को सुंदर बनाएगी। वहीं, विशेष स्वच्छता कार्यक्रम बनाएगी। अखिल विद्या समिति 20 मई से 30 जून तक पर्यटकों को आमंत्रित कर रहे हैं। जिसके लिए सामाजिक संस्थाओं एवं विद्यालयों से संपर्क किया जा रहा है। इससे पूर्व नगर के ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, अश्वनी त्यागी, गजेंद्र गुर्जर, अर्जुन देव महाराज, पूर्ण गिरी महाराज, विष्णुदास, अमित, सुनीता नागर, अमिता, रामसिंह, वैद्य रतन सिंह, जगवीर, योगा सिंह, सोहनवीर आदि मौजूद रहे।