फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बी फार्मा के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बी फार्मा के छात्र की हादसे में मौत
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। दलितों के भारत बंद आंदोलन के दौरान हुए बवाल में एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अनुराग (22) पुत्र नरेश मूल रुप से गढ़ीना मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वह हाइवे स्थित वेंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बी फार्मा का द्वितीय वर्ष का छात्र था। सोमवार को दलितों द्वारा बवाल के दौरान हाइवे पर एक तरफ का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था। जिटौली कट के सामने छात्र अनुराग उपद्रवियों से बचने के लिए गलत साइड से जा रहा था कि इस बीच एक बस ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें