फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंलायुक्त समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने किए मेरठ हेरिटेज दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, डीएम अनिल ढींगरा समेत कई विभागों के अधिकारियों ने रविवार को जिले के पौराणिक और एतिहासिक स्थलों की सैर की। मंडलायुक्त ने सभी स्थलों के रखरखाव के निर्देश देते हुए इन्हें सराहा और मेरठ के लोगों से इन स्थलों के दर्शन कर इनके इतिहास से रूबरू होने की अपील की।
एमसीटीएसएल द्वारा चलाई जा रही मेरठ हेरिटेज दर्शन बस सेवा का चौथा ट्रिप अधिकारियों के नाम रहा। रविवार को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशन में यह ट्रिप सुबह साढ़े दस बजे यात्रा के लिए निकला। मिसिका सोसायटी की सचिव डॉ. विभा नागर ने यात्रा पर जा रहे लोगों को चंदन का टीका लगाया। अमित नागर ने सभी को पटका पहनाया। सबसे पहले यात्रा विक्टोरिया पार्क पहुंची। यहां पर लोगों ने 1857 की क्रांति के शहीद स्मारक के दर्शन किए। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने डीएम अनिल ढींगरा को पार्क को संवारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा किला परीक्षितगढ़ स्थित गांधारी तालाब पर पहुंची। लोगों ने तालाब के साथ ही पांडवकालीन मंदिर और किले के दर्शन किए। इसके बाद यात्रा हस्तिनापुर पहुंची। यहां एतिहासिक पांडव नगरी के अलावा जैन समाज के तीर्थ जम्बू द्वीप के दर्शन किए। यहां लंच करने के बाद यात्रा सरधना चर्च पहुंची। इसके बाद यात्रा कांच का गुरुद्वारा, औघड़नाथ मंदिर, शाही ईदगाह होते हुए शाम को समाप्त हो गई। यात्रा में एआरटीओ श्वेता वर्मा, केबी वार्ष्णेय, पीके बंसल, एके बैजल, एमसीटीएसएल एमडी संदीप लाहा, इतिहासकार डॉ. अमित पाठक, पिंकी चिन्यौटी, विजय अरोड़ा, हरी गुप्ता, विवेक खरे के अलावा मीडिया कर्मी भी शामिल रहे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।

शानदार रहा अनुभव
यात्रा पर पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि मेरठ अपने गर्भ में एक से बढ़कर एक इतिहास समाए हुए है। जो चीजें अभी तक इतिहास की किताबों में ही पढ़ी थीं, उन्हें वहां पहुंचकर देखने का अनुभव यादगार रहा। लोगों को अपने ईद-गिर्द के इतिहास को देखने के लिए इन पौराणिक स्थलों पर पहुंचना चाहिए। मेरठ हेरिटेज दर्शन बस सेवा इस काम के लिए एक बेहतर प्रयास है।
विज्ञापन


विरासत का करेंगे संरक्षण्
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि मेरठ हेरिटेज दर्शन का उनका अनुभव यादगार रहा। विरासत को सहेजने और संरक्षित करने के लिए जो भी करना पड़ेगा वे करेंगे। उन्होंने मेरठ वासियों से एतिहासिक स्थलों के दर्शन करने और बच्चों को भी अपने इतिहास से रूबरू कराने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें