फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए 19 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती के लिए बनाए गए 19 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन


मेरठ। उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 68,500 शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसकेलिए जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सात सचल दल और 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट इस पर निगरानी रखेंगे। इनके अलावा सात सेक्टर मजिस्ट्रेट और 19 पर्यवेक्षक रहेंगे। इसमें करीब 10 हजार आवेदक परीक्षा देंगे।
परीक्षा केंद्रों में देवनागरी इंटर (डीएन) कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), एनएएस इंटर कॉलेज, खालसा इंटर कॉलेज, गुरुनानक कंकरखेड़ा, सनातन धर्म कंकरखेड़ा, दुर्गाबाड़ी इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज और फैज ए आम इंटर कॉलेज आदि हैं। प्राइमरी के शिक्षकों के लिए होने वाली इस परीक्षा में तीन घंटे की परीक्षा 150 अंकों की होनी है। यूपी में इस तरह से पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा हो रही है। टीईटी पास शिक्षा मित्र भी इस भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा 12 मार्च को है। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक है। इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं। जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनके प्रधानाचार्यों को इस संबंध में व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसे कराने की जिम्मेदारी डीआईओएस कार्यालय को दी गई है। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। समिति में बीएसए, एडी बेसिक भी हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक लाख 30 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। वहीं, टीईटी और लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थी के शैक्षिक गुणांक को जोड़ते हुए मेरिट तैयार की जाएगी। शिक्षामित्रों को भी प्रतिवर्ष के लिए ढाई अंक का भारांक भी इसमें जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें