फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार के चुनाव में नामांकन पर आपति खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन के आठ पदों के लिए किए गए नामांकन में महामंत्री विजय शर्मा व उपाध्यक्ष संजय त्यागी के नामांकन पर आपत्ति की गई थी। चुनाव अधिकारी ने सुनवाई के बाद आपत्ति को निरस्त कर दोनों के आवेदनों को सही माना है।
विज्ञापन

जिला बार का आगामी सात मार्च को 20 पदों पर मतदान होना है। जिनमें आठ पदाधिकारी के लिए नामांकन किया गया था। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजीव त्यागी व राजीव कुमार नागर के बीच सीधा मुकाबला है। नामांकन के बाद नाम वापसी के समय विजय कुमार शर्मा ने महामंत्री पद तो संजय त्यागी ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। जिन पर आपत्ति की गयी कि यह दोनों दोबारा लगातार इन्हीं पदों पर चुनाव लड़ रहे है जबकि नियमानुसार लगातार एक पद पर चुनाव लड़ने के लिये सक्षम नही है। जिसकी सुनवाई चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर व एल्डर्स कमेटी के सदस्य एसके जैन, लोकेश कुमार रस्तौगी, मनीष कुमार ने करते हुए आपत्ति को खारिज कर चुनाव प्रक्रिया में कोई भी बदलाव करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें