फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाजार में आई बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
होली में भरें रंग, गुलाल बम के संग
विज्ञापन

मेरठ। होली के त्योहार में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में बाजार में रंगों की रौनक दिखाई देने लगी है। दो मार्च को खेले जाने रंग के लिए आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड, कैलाशपुरी, पांडव नगर, साकेत, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड के मुख्य बाजारों में रंगों की दुकानें सज गई हैं। फागुन के रंगों क ो और रंगीला बनाने के लिए बाजार में मजेदार मुखौटे, दाढ़ी, मूंछ, डिजायनर टोपियां, पगड़ी भी उपलब्ध हैं। इस बार होली के बाजार में दूर तक रंग फेंकने वाली पिचकारियां प्रमुखता से दिखाई दे रही हैं। साथ ही रंग फेंकने वाले बम और पटाखे भी युवाओं को खासे पसंद आ रहे हैं।

कलर स्प्रे, गुलाल बम और रंगीन फुलझड़ी
होली पर रंग खेलने के लिए बाजार में पिचकारी, गुलाल बम, रंगीन फुलझड़ी हैं। गुलाल बम को फोड़ते ही इसमें से गुलाल क ी फुहार छूटेगी। इसी तरह रंगीन फुलझड़ी में पांच रंग निकलेंगे। युवाओं को रंग वाले पटाखे खूब आकर्षित कर रहे हैं। गीले गुलाल के अलावा सूखे गुलाल के भी पटाखे बाजार में हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन


कार्टून कैरेक्टर की पिचकारियां
बच्चों के लिए कॉर्टून कैरेक्टर की पिचकारी, बार्बी बैग पिचकारी, जोकर पिचकारी, स्कूल बैग पिचकारी, मास्क में बेनटेन, दाढ़ी-मूंछ, बार्बी का चेहरा, गुलाल का स्प्रे प्रमुख हैं। लड़कों के लिए मिकी माउस पिचकारी, हथौड़ी पिचकारी खास हैं। 50 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की पिचकारी बाजार में उपलब्ध हैं। गुलाल के गिफ्ट पैक, बैंड, टैंक पिचकारी, गुलाल भरी पिचकारी, पानी के रंग, रंग स्प्रे, डिब्बी के रंग, हर्बल रंग, रंगीन चंदन भी बाजार में हैं। इनको उपहार में भी दे सकते हैं।

कार्टून चश्मा, राजस्थानी पगड़ी और मुखौटा
होली का मजा सिर्फ रंग या गुलाल खेलने से नहीं बल्कि मजेदार सूरत बनाने से भी आता है। बाजार में होली के अवसर पर मजेदार सूरत बनाने के लिए कई एसेसरीज उपलब्ध हैं। इसमें मोटे और बड़े फ्रेम के चश्मे, राजस्थानी पगड़ी, मलिंगा टोपी, माइकल जैक्सन बाल, रंगीन हेयर एक्सटेंशन, बार्बी की चोटियां हैं। रबड़- प्लास्टिक के बने मुखौटे भी हैं। पशु, पक्षियों, फूलों व कार्टून कैरेक्टर के आधार पर बने मुखौटे बाजार में हैं।

बातचीत-
-युवाओं में कलर बम, गुब्बारा बम और गुलाल बम को खरीदने का क्रेज है। हर्बल गुलाल का प्रयोग बम में किया है। लोगों के स्वास्थ्य व सेहत को ध्यान में रखकर यह हर्बल बम बनाए हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू है। -संजय गुप्ता, विक्रेता सदर
विज्ञापन


इस बार चाइनीज पिचकारी बाजार में काफी कम हैं। गर्ल्स के लिए बार्बी पिचकारी, हन्ना मोंटाना पिचकारी हैं। लड़कों के लिए कार्टून केरेक्टर्स वाली पिचकारियां प्रमुख हैं। बच्चों में इन्हीं पिचकारियों का अधिक क्रेेज हैं। अमित गुप्ता, विक्रेता, शास्त्रीनगर

खास खबरें
दो मार्च को होली के त्योहार के लिए सजने लगे बाजार
युवाओं को खूब पसंद आ रहे रंग फेंकने वाले पटाखे
मुखौटे, दाढ़ी, मूंछ, डिजायनर टोपियों की बाजार में भरमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें