फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से बचना है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता रखें मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें, स्वाइन फ्लू से बचें
विज्ञापन

मेरठ। स्वाइन फ्लू से बचना है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है और जो स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सावधानी बरतते हैं, वे स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से बच जाते हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इलाज से बेहतर इसका बचाव है। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में स्वाइन फ्लू से बचने की दवाइयां (टेमी फ्लू टेबलेट, मास्क और सिरप) हैं। हालांकि एहतियात केतौर पर एक मांग पत्र और शासन को भेजा गया है, जिसमें और दवाइयों की मांग की गई है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू केसंबंध में एक अवलोकन रिपोर्ट भी तैयार की थी, जिसमें पता चला था कि स्वाइन फ्लू ने सबसे ज्यादा बच्चों को अपनी चपेट में लिया है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। यह अवलोकन (ओवरव्यू) रिपोर्ट मेरठ में मिले स्वाइन फ्लू के396 मरीजों पर की गई थी। इनमें बच्चों समेत 224 पुरुष और बच्चियों समेत 172 महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, फल आदि खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई रिस्क जोन वाले रहे ज्यादा सतर्क
सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू से हाई रिस्क जोन वालों को ज्यादा खतरा है। इनमें गर्भवती महिलाएं, या फिर प्रसुताएं जो बच्चों को दूध पिला रही हैं, हेपेटाइटिस, टायफाइड या अन्य किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अमूमन स्वाइन फ्लू का सीजन दिसंबर से फरवरी तक माना जाता है, मगर पिछले साल जुलाई से सितंबर तक स्वाइन फ्लू का ज्यादा प्रकोप रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें